फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बैंक अधिकारी बता व्यक्ति के खाते से ट्रांसफर किए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 निवासी व्यक्ति से साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर बातचीत करने के बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 83 हजार 999 ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने अपना कर्मचारी कोड बताया और कार्ड को एक्टिवेट करने के नाम पर झांसा देकर ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यक्ति ने कुछ दिन पहले ही क्रेडिट कार्ड लिया था और उसे एक बार भी प्रयोग नहीं किया था।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी क्षितिज राय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बैंक खाता एसबीआई में है। उन्होंने एसबीआई से क्रेडिट कार्ड लिया था। बैंक ने उसको दो सप्ताह पहले ही क्रेडिट कार्ड जारी किया था। उसके एक बार भी कार्ड का प्रयोग नहीं किया। उसके पास 27 नवंबर को एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया। उसने अपना कर्मचारी कोड बताते हुए अपना नाम नितिन जायसवाल बताया। उसके बताया कि आपका क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करना है और इसकी लिमिट बढ़ानी है।
इससे क्षितिज राय उनके झांसे में आ गया। ठगी करने वालों ने उससे क्रेडिट कार्ड की लिमिट व कुछ अन्य जानकारी ली। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड से 83 हजार 999 रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने के बाद उसने कॉल काट दी। उसके बाद बैंक से फोन आया और उन्होंने एक साथ पूरी लिमिट खर्च करने की जानकारी मांगी। तब उसे ठगी होने की जानकारी उनको दी। उसके बाद कार्ड को बंद कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें