फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीर सिंह को गन्नौर तो श्रीभगवान को मोहाना थाना का प्रभार, 86 पुलिस कर्मी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने फिर से पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने और अपराध पर अंकुश की पहल के लिए थाना प्रभारियों के साथ ही कई चौकी प्रभारियों समेत 86 पुलिस कर्मियों को इधर-उधर भेजा गया। पुलिस लाइन से भी कई पुलिस कर्मियों को थाने और चौकियों में नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर वजीर सिंह को गन्नौर थाना प्रभारी लगाया है। इंस्पेक्टर सुदेश को खानपुर महिला थाना और श्रीभगवान को मोहाना थाना प्रभारी लगाया है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने दस दिन पहले ही मोहाना थाना प्रभारी बनाए वजीर सिंह को गन्नौर थाने की कमान सौंपी है। पीओ स्टाफ इंचार्ज श्रीभगवान को मोहाना थाना प्रभारी लगाया है। इंस्पेक्टर सुदेश को पुलिस लाइन से खानपुर महिला थाना की कमान दी गई है। मादक पदार्थ निरोधक सेल प्रभारी अरुण सिंह अब पीओ स्टाफ इंचार्ज होंगे। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार को भी शहर ट्रैफिक जोन-1 इंचार्ज से बदलकर मुरथल ट्रैफिक थाना इचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। मुरथल ट्रैफिक थाना इंचार्ज शिवदर्शन अब शहरी ट्रैफिक जोन-1 के प्रभारी होंगे। एसआई योगेंद्र को सीआईए-2 स्टाफ से मादक पदार्थ निरोधक टीम प्रभारी लगाया है। अतिरिक्त थाना प्रभारी सिटी सोनीपत सुरेंद्र कुमार को कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी लगाया है। उनके स्थान पर चौकी प्रभारी रहे बिजेंद्र कुमार को अतिरिक्त थाना प्रभारी लगाया गया है। एमटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे नरेश कुमार को झरोठ चौकी प्रभारी लगाया है। झरोठ चौकी प्रभारी दिलवार सिंह अब फरमाणा चौकी का प्रभार संभालेंगे। फरमाणा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र को गन्नौर थाना में भेजा गया है। एएसआई विनोद कुमार को एमटीओ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एएसआई बलवान सिंह को कोर्ट कांप्लेक्स चौकी से बुटाना चौकी, एचसी नरेश को राई थाना से गन्नौर, संजीव कुमार को राई थाना से देवीपुरा चौकी, ईएसआई महेंद्र को बहालगढ़ चौकी से राई थाना, श्रीनिवास को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी से थाना खरखौदा, एसआई शमशेर को पुलिस लाइन से थाना कुंडली, एचसी राजकुमार को सम्मान स्टाफ से राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी, सिपाही स्नेहलता को डीपीओ सोनीपत से पुलिस लाइन, एचसी नीलम को टेलीफोन ड्यूटी से महिला थाना, ईएसआई अजीत सिंह को राई थाना से पीसीआर-10 मुरथल, ईएएसआई बिल्लू राम को गन्नौर पीसीआर-6 से पीसीआर-10 मुरथल, ईएसआई श्याम सिंह को दुर्गा शक्ति नंबर-1 महिला थाना से पीसीआर-21 सिटी गोहाना, एएसआई जगदीश को पीसीआर-19 सैदथपुर से पीसीआर-20 खरखौदा, ईएसआई जसबीर सिंह को एक्सकॉर्ट गार्ड पुलिस लाइन से नाका राठधना रोड थाना सिविल लाइन, एचसी सुनील को राई थाना से झरोठ चौकी, एएसआई रानी को पुलिस लाइन से महिला सेल सोनीपत, सिपाही पूनम व सुमन देवी को झरोठ चौकी से खरखौदा थाना, एएसआई सोनिया को कुंडली थाना, सिपाही सोनिया व सोनू रानी को महिला सेल, सिपाही मनीता देवी व प्रियंका कौर को सीनियर सिटीजन सेल, सिपाही उमेद सिंह को खरखौदा थाना भेजा गया है।
ईएसआई दिलशेर सिंह को पीसीआर 27 सिविल लाइन से इंचार्ज गार्ड ईवीएम पशु अस्पताल, रमेश कुमार को सम्मन स्टाफ से पीसीआर-27, सिपाही अशोक कुमार को एचपी गन्नौर, अमित को एचपी खरखौदा, सिपाही बिजेंद्र कुमार सीसीटीवी कैमरा सेल से साइबर सेल, सिपाही राकेश को गन्नौर से सीसीटीवी कैमरा सेल, एचसी राकेश को सहायक आरटीआई शाखा से एमएचसी सिविल लाइन, एचसी अनूप को एमएचसी सिविल लाइन से गन्नौर थाना, एएसआई रीना को महिला थाना सोनीपत से महिला थाना गोहाना, सिपाही अनिल को थाना राई से पीसीआर-14 राई, अनिल कुमार को पीसीआर-14 से राई, एचसी रवि को पीएस राई, सिपाही मजोर सिंह को टीपीएस मुरथल से एक्सकोर्ट गार्ड पुलिस लाइन, रोहित को एक्सकार्ट गार्ड से पीसीआर-21 गोहाना, कप्तान सिंह को पीसीआर-21 से दुर्गा शक्ति, एचसी रवीता को मुरथल थाना, सोनिया को कुंडली से बड़ी, खुशबू को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से गन्नौर, सन्नी को पीसीआर-19 सैदपुर, किरपाल को सिविल लाइन से चालक एमसी सिविल लाइन, भूपेंद्र को ओपी जिंदल विवि चौकी से चौकी में ही चालक एमसी लगाया है। एचसी बलजीत सिंह को गन्नौर थाना से गन्नौर चौकी, सुरेश को सिटी गोहाना से एमसी चालक सिटी गोहाना, वहीं सिपाही पवन मोहाना थाना, अरुण बुटाना चौकी, कुलदीप बड़ी, भूपेंद्र सिंह गोहाना रोड चौकी, एचसी हरीश सेक्टर-23 चौकी, सोनू कोर्ट काम्पलेक्स, धर्मजीत ओल्ड चौकी, दीपक गीता भवन चौकी, मनिंद्र पाल को जीटी रोड चौकी गन्नौर, योगेश को राजलुगढ़ी चौकी, जगपाल सिंह खुबडू चौकी, नरेंद्र राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी, जसबीर सैदपुर चौकी, जोगेंद्र फरमाणा चौकी, नवीन समता चौकी गोहाना, मनके राम भैंसवाल चौकी, नरेश कुमार मुंडलाना चौकी, परमजीत सिंह कोर्ट चौकी गोहाना, बंटी बारोटा चौकी, सुशील बहालगढ़ चौकी को उनकी चौकी व थानों में बाइक चालक लगाया गया है। संजीत को सिटी गोहाना को देवीपुरा गोहाना, संदीप को टीपीएस मुरथल से बूथ 17 टीपीएस मुरथल, आशीष को बूथ नंबर 20, जगबीर को एमसी चालक मॉडल टाउन, सुनील को एमसी चालक झरोठ व रणदीप को एमसी चालक मिमारपुर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें