फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप, 13 युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने व बाद में उसके फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने 13 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का पटाक्षेप हो सकेगा।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो लेकर उससे पैसे मांगे गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने आपस में उसकी बेटी के फोटो वायरल कर दिए। वह उसकी बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि गौरव, मुन्ना, रोहित, सोनू, उदय, राजा, विजय, आदित्य, योगेश, अमित, आशीष, शिवम व जसबीर नाम के युवकों ने उसकी बेटी को परेशान कर रखा है। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने उन्हें मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। सदर थाना पुलिस ने भादसं की धारा 384, आईटी एक्ट और 12 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वर्जन
महिला ने शिकायत देकर कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें