फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नृत्य, गायन, अभिनय और चित्रकला में निपुण होंगे प्रशिक्षु

Sun, 02 Jun 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप की ओर से शनिवार को न्यू कॉलोनी में 15 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक नवीन गुलिया व परिमल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यशाला में 38 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। अतिथि नवीन गुलिया ने उन्हें अपने व्यक्तित्व में सुधार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के निदेशक सत्यवान सरोहा ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 15 जून तक रोजाना सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। 16 जून को कार्यशाला का समापन होगा। कार्यशाला के दौरान उच्चकोटि के प्रशिक्षक प्रतिभागियों को नृत्य, गायन, वादन, अभिनय, लेखन, चित्रकला समेत कई विधाओं में प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षुओं को तराशने के लिए हरसंभव प्रयास कर उन्हें अच्छा मंच प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री महाबीर गुड्डू समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान डॉ. सुभाष सिसोदिया, सुधीर मलिक, पवन स्वामी, सतीश दहिया, सुलेख कुमार, शिवानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें