फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा एक्सप्रेस की पावर फेल, 50 मिनट गन्नौर में खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी बठिंडा एक्सप्रेस व यात्री। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रविवार को बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन के ईंजन की पावर फेल हो गई। जिसके चलते ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। करीब 50 मिनट के इंतजार के बाद दूसरा इंजन पहुंचा तब जाकर ट्रेन को गंतव्य की तरफ भेजा गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। गर्मी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 14732 बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट लेट 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंची थी। ट्रेन फाजिल्का, पंजाब से दिल्ली जा रही थी। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उसने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद दिल्ली से दूसरा ईंजन लाया गया। करीब 50 मिनट के इंतजार के बाद ट्रेन को दूसरे इंजन से जोडक़र दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। ट्रेन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।
यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
ट्रेन के इंजन में खराबी के बाद कई यात्री तो बसों व अन्य वाहनों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बहुत से यात्री ट्रेन के चालू होने का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी के चलते उन्हें खासी मशक्कत हुई। रेल यात्री जगदीप, कपिल, शैलेंद्र ने बताया कि ट्रेन के इंजन में आई दिक्कत ने उन्हें बहुत परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें