फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: पगफेरे की रस्म पूरी कर रहे लौट रहे दूल्हे की मौत, आमने-सामने हुई कारों की टक्कर

Sat, 10 Feb 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

Sonipat Car Accident: सोनीपत में दो कारों के टकराने से हादसा हो गया। इस हादसे में पगफेरे की रस्म पूरी कर लौट रहे दूल्हे की मौत हो गई। युवक की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन और मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित ससुराल में पगफेरे की रस्म पूरी कर पत्नी के साथ जींद स्थित गांव खांडा खेड़ी लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दूसरी कार में टक्कर लगने से हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार
हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीन कुमार की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। प्रवीन कार में सवार होकर ससुराल आए थे। पगफेरे की रस्म पूरी होने के बाद वह शुक्रवार रात को अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहा था। रात को जब वह गांव बुटाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान हुए सड़क हादसे में प्रवीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीन की कार दूसरी कार में टकरा गई। हादसे की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रवीन के फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले तक घर में खुशियां छाई थी। हादसे के बाद से मातम पसरा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें