फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटरी से उतरने लगी यातायात व्यवस्था, घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें

Mon, 07 Oct 2024 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत स्टेशन का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही ट्रेनों के परिचालन में देरी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतिदिन यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है, जिससे ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के संचालन में लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर सवारी गाड़ियां तक सोनीपत स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर सोमवार को दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें करीब 30 मिनट से 4:14 घंटे की देरी से चलीं। अधिकतर सवारी गाड़ियां 30 मिनट से 1 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची। गाड़ियां अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार कर पड़ रहा है।
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
11078 झेलम एक्सप्रेस 4:14 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:36 घंटे
14034 जम्मू मेल एक्सप्रेस 1:06 मिनट
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:02 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:56 घंटे
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
11057 दादर एक्सप्रेस 1:12 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 1:14 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:26 घंटे
04581 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:38 घंटे

कुछ दिनों तक दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य किए गए। इसके बाद अंबाला व फिरोजपुर मंडल में इंटरलोकिंग संबधी कार्य करवाए गए हैं। धीरे-धीरे ट्रेनाें की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें