फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे ओवरब्रिज पर लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के गन्नौर में गुमड़ रोड रेलवे ओवरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन। स्रोत: पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। गुमड़ रोड रेलवे ओवरब्रिज पर हर रोज लगने वाला जाम अब वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है। विशेष रूप से शाम को कार्यालयों से लौटते वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। वाहनों की धीमी रफ्तार से जहां समय की बर्बादी होती है, वहीं एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

मदन स्वामी, रितेश, कुलदीप व संजय का कहना है कि उन्होंने कई बार यातायात पुलिस को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अगवानपुर फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है जिस कारण कई महीनों से अगवानपुर फाटक बंद है। इसके बाद वाहन चालकों को गुमड़ रोड रेलवे ओवरब्रिज से होकर अपने गांवों जाना पड़ रहा है।
रेलवे ओवरब्रिज पर अब ज्यादा वाहनों की आवाजाही होने के कारण जाम लग जाता है। कभी-कभी यह जाम देवीलाल चौक तक पहुंच जाता है। लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की है जिससे पुलिसकर्मी वाहनों को सुगमता से गुजरने में मदद करें और जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें