फोटो : 20 : अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार आरोपी रामबाबू। पुलिस
- फोटो : samvad
सोनीपत। पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला के गांव नांदन निवासी रामबाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी रामबाबू अवैध पिस्तौल लेकर जाहरी मोड़ गोहाना रोड बाईपास सोनीपत के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। संवाद