फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्यापारियों ने किसानों की तर्ज पर मांगा नुकसान का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला व्यापार मंडल ने नुकसान होने पर किसानों की तर्ज पर मुआवजे की मांग उठाई है। व्यापार मंडल ने आगजनी, लूटपाट और चोरी से हुए नुकसान की भरपाई की मांग सरकार से की है। इसको लेकर व्यापारियों ने सरकार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार किसानों को प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से नुकसान होने पर सरकार सहायता राशि प्रदान करती है, उसी प्रकार व्यापारियों को भी आर्थिक सुरक्षा दी जानी चाहिए। संजय सिंगला ने कहा कि दुकानदार सबसे अधिक टैक्स भरते हैं।
वह अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद जब कोई व्यापारी आगजनी, चोरी या लूट की घटना का शिकार होता है तो उसे किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिलती जिससे कई व्यापारी बर्बादी की कगार पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु के बाद दुकानदारों को भी पेंशन दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें