फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचाकन ब्रेक लगाया, बाइक टकराने से आईटीआई के छात्र की मौत

Sat, 27 May 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
गोहाना। जींद मार्ग पर नालंदा स्कूल के पास आईटीआई के छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि कन्नू काे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रभड़ा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके उनका बेटा मोंटी (20) और उनके चाचा का बेटा कन्नू बुटाना आईटीआई में पढ़ते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर आईटीआई जा रहे थे। बाइक को कन्नू चला रहा था। वह और उनके बड़े बेटे हितेश आईटीआई में फीस जमा करने के बाद उनके पीछे अन्य बाइक पर चल रहे थे। नालंदा स्कूल के पास पहुंचने पर आग चल रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे मोंटी और कन्नू की बाइक ट्रॉली में टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर वाहन चालकों की भीड़ लग गई। मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक भाग गया। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में ले जा गया। जहां चिकित्सक ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो 25- सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन।

फोटो 25- सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन।

फोटो 25- सड़क हादसे के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें