फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड : सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, ड्रोन से होगी निगरानी, 2100 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Mon, 25 Jan 2021 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में सिंघु बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान संगठन गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। जिसे लेकर कुंडली बॉर्डर पर और सोनीपत में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 2100 जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सोनीपत के एसपी के साथ ही दो एएसपी, पांच डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर के नेतृत्व के सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। 

विज्ञापन


पैरामिलिट्री फोर्स की 13 व हरियाणा पुलिस की 9 कंपनियां तैनात की गई हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान उनके अधिकारियों के नेतृत्व में तैनात किए गए हैं। जीटी रोड समेत शहर व कस्बों में 25 नाके स्थापित करने के साथ ही 25 पेट्रोलिंग टीमें भी बनाई हैं। पुलिस ने तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए हैं और आवश्यकता के अनुसार ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। 

यह भी पढ़ें - युद्ध जैसी तैयारी में जुटे किसान, ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने वालों के लिए एडवायजरी जारी 
विज्ञापन


ट्रैक्टर परेड के लिए लगातार ट्रैक्टर पहुंच रहे हैं। सभी डीएसपी हाईवे पर व्यवस्था देख रहे हैं। पुलिस ने परेड को निर्धारित रूट पर चलाने के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की 22 कंपनियां तैनात कर दी हैं। खुद एसपी के साथ ही दो एएसपी, पांच डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात किए गए हैं।  

एसपी ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सोनीपत में 25 नाके लगवाए हैं। जिसमें करीब 12 नाके नेशनल हाईवे पर लगे हैं। छह नाके तो बहालगढ़ क्षेत्र में लगे हैं। इसके साथ ही शहर में कई स्थानों पर नाके स्थापित किए गए हैं। जिससे अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को आसानी से निकाला जा सके।  

यह भी पढ़ें - ट्रैक्टर परेड का रूट प्लान तय, टीकरी से चलेगा सबसे लंबा 110 किमी का काफिला
विज्ञापन


तीन स्थानों पर बनाए गए कंट्रोल रूम
पुलिस ने पूरे मामले की निगरानी के लिए तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए हैं। यहां से पल-पल की जानकारी पुलिस कर्मियों तक पहुंचाई जाएगी। यहीं से अधिकारिक आदेश भी पुलिसकर्मियों तक पहुंचाए जाएंगे। इनमें से दो कंट्रोल रूम कुंडली थाना क्षेत्र में बनाए हैं तो एक कंट्रोल रूम लघु सचिवालय में रहेगा।  

पुलिस का प्रयास है कि ट्रैक्टर परेड अपने निर्धारित मार्ग पर ही रहे। उसके अलग ट्रैक्टर परेड को नहीं जाने दिया जाए। इसके लिए पुलिस ने निगरानी टावर बनाए हैं। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा अधिकारी दिल्ली से मिले सुरक्षा निर्देशों पर भी काम करेंगे। ट्रैक्टर परेड में पहले से तय किए नियमों का पालन कराया जाएगा। 

 किसानों की ट्रैक्टर परेड को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। किसान तय मानकों के अनुसार ही ट्रैक्टर परेड का संचालन करें। पुलिस चौकस रहकर हालात संभालने में पूरी तरह से सक्षम है। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें