फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गांव लुहारी टिब्बा के पास हुआ हादसा

Thu, 10 Nov 2022 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

फरमाणा निवासी अमित कुमार अपने साथी गांव रिढाऊ निवासी कृष्ण के साथ बाइक पर सोनीपत से फरमाणा की तरफ जा रहा था। उनके पीछे कार में चल रहे गांव फरमाणा के निवर्तमान सरपंच वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह लुहारी टिब्बा मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक एक ट्रैक्टर ने अमित की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सोनीपत में हनुमान मंदिर के पास हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव लुहारी टिब्बा में हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सोनीपत से फरमाणा की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव फरमाणा निवासी अमित कुमार अपने साथी गांव रिढाऊ निवासी कृष्ण के साथ बाइक पर सोनीपत से फरमाणा की तरफ जा रहा था। उनके पीछे कार में चल रहे गांव फरमाणा के निवर्तमान सरपंच वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह लुहारी टिब्बा मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक एक ट्रैक्टर ने अमित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने हादसे के बाद कार रोककर जब दोनों को संभाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकडक़र उसका नाम पूछा तो उसकी पहचान रोहताश के रूप में हुई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें