जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए हुए मतदान के दौरान राई ब्लॉक की रिटर्निंग अधिकारी एवं शुगर मिल की एमडी अनुपमा मलिक ने राई ब्लॉक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद मिले सहायक मतदान अधिकारी (एपीओ) एवं बीएसएनएल में जेई के पद पर कार्यरत विशाल भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राई थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी मतदान के दौरान अपनी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी या कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होकर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। राई थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।