सोनीपत। बिजली निगम की ओर से सोमवार को 11केवी बूस्टिंग फीडर पर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहने से पांच बूस्टिंग स्टेशनों से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंचेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नगर निगम की ओर से शहर के पूर्वी क्षेत्र में यमुना के पानी की आपूर्ति की जाती है। सोमवार को बिजली निगम ने 11केवी बूस्टिंग फीडर के तार बदलने का निर्णय लिया है। ऐसे में सात घंटे तक बूस्टिंग फीडर से जुड़े पांच बूस्टिंग स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। ऋषि कॉलोनी वाटर वर्क्स, राज मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन, मुखी अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन और मुरथल अड्डा बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति बंद रहने के साथ आसपास कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बूस्टिंग स्टेशनों पर बिजली न आने से कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। बिजली आपूर्ति बंद रहने से सोमवार को कई कॉलोनियों में पानी आपूर्ति बंद रहेगी। राज मोहल्ला, बागड़ फालसा क्षेत्र, सुनारों वाली गली, बागड़ी मोहल्ला, लाल दरवाजा, ओल्ड महावीर कालोनी, न्यू महावीर काॅलोनी, अनिल नगर, लोहारन गली, कोट मोहल्ला, कुम्हार गेट, हलवाई हट्टा, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चावला कॉलोनी, जटवाड़ा, ऋषि कॉलोनी, सुंदर सांवरी, महावीर काॅलाेनी, सैनीपुरा, हनुमान नगर व ढेहा बस्ती में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
सोमवार को 11केवी बूस्टिंग फीडर पर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इससे शहर के पांच बूस्टिंग स्टेशनों पर सात घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी।
- प्रदीप खोखर, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम