सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए 23 राज्यों से आवेदन प्राप्त हुए। अब तक डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स-एमएससी फिजिक्स व केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा 549 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विवि में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराने का अंतिम दिन है। सितंबर को विवि की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी।
मुरथल विवि में डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) मैथमेटिक्स-एमएससी मैथमेटिक्स में 460 आवेदन आए हैं। डूअल डिग्री बीबीए-एमबीए में 409 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमएससी केमिस्ट्री में 394 व फिजिक्स में 392 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दो वर्षीय एमबीए में 311 व एमएससी मैथमेटिक्स 273 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डयूल डिग्री बीएससी ऑनर्स बॉयोटेक्नोलॉजी-एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री में 261 व डूअल डिग्री बीए (ऑनर्स) एमए इंग्लिश में 200 व एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी में 161 आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्नातक व स्नातकोत्तर में एडमिशन के लिए महाराष्ट्र, तमिलनाडू, अंडमान निकोबार, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड, उड़ीसा, असम, केरल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं सिंग्ल गर्ल चाइल्ड सीट के लिए 97 लड़कियों ने आवेदन किया है।
मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
डीसीआरयूएसटी मुरथल ने एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा। पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को आएगी। विद्यार्थी 23 अगस्त तक फीस भर सकते हैं। फीस नहीं भरने वालों को दूसरी मेरिट लिस्ट में कंसीडर नहीं किया जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 27 अगस्त को आएगी। फीस भरने की अंतिम तिथि 30 अगस्त को होगी। दूसरी लिस्ट में नाम आने पर फीस न भरने वाले को तीसरी लिस्ट में कंसीडर नहीं किया जाएगा। विवि की तीसरी लिस्ट 3 सितंबर को आएगी। फीस भरने की अंतिम तिथि 6 सितंबर होगी। अगर तीसरी मेरिट लिस्ट आने के बाद भी सीट रिक्त रह जाती हैं तो विवि की चौथी मेरिट लि स्ट 10 सितंबर को आएगी, लेकिन इस मेरिट लिस्ट में विवि में आवेदन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को कंसीडर किया जाएगा। विद्यार्थी 13 सितंबर तक फीस भर सकते हैं।
वीसी प्रो. राजेेंद्र कुमार अनायत ने बताया कि 14 सितंबर को विवि की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। यह सरकार के दिशा-निर्देश पर निर्भर करेगा कि कक्षाएं ऑन लाइन होंगी या अन्य प्रकार से। विवि में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 11 अगस्त तक विवि में ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रमाण पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी। बिना प्रमाण पत्र अपलोड किए आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।