फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब की 790 पेटी, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
खरखौदा में कंटेनर से शराब उतरवाती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा । सैदपुर चौक पर नाकाबंदी कर पुलिस ने दूध के कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की 790 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने सैदपुर चौकी के बाहर नाकाबंदी कर शराब को पकड़ा और उसे कंटेनर से उतारने के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने चालक व क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शराब के मालिक व संबंधित डिस्टलरी की भूमिका की भी जांच करेगी।
विज्ञापन

एसआई श्रीनिवास ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ सैदपुर चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि अमूल दूध का स्टीकर लगे कंटेनर में बहादुरगढ़ की तरफ से शराब भरकर सैदपुर की तरफ लाई जा रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ा दी। इसी बीच एक कंटेनर आता दिखाई दिया। जिसकी नंबर प्लेट के नंबर को स्क्रेच किया गया था। शक के आधार पर उसे रोका गया। पुलिस ने चालक व क्लीनर से जब कंटेनर की चाबी मांगी तो उन्होंने चाबी उनके पास होने से मना कर दिया। कंटेनर में शराब होने के शक के चलते आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार का मौके पर बुलाया गया। उनके सामने कंटेनर के ताले तोड़े गए और वीडियोग्राफी कराते हुए तलाशी ली गई। कंटेनर के अंदर अलग-अलग मार्का की 790 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जिसमें करीब 200 पेटी अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने चालक राजस्थान के जिला अलवर के गांव पतलिया निवासी नरेश कुमार व क्लीनर अलवर के हरसौली निवासी कालूराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में शराब मालिक व संबंधित डिस्टलरी की भूमिका का पता लगाएगी। पुलिस से बचने के लिए कंटेनर पर आवश्यक वस्तु सेवा का स्टीकर लगा था। साथ ही अमूल दूध का स्टीकर लगाया गया था। कंटेनर के आगे लिखे नंबरों में से आखिरी नंबर को स्क्रेच कर मिटाया गया था। शराब झज्जर व अंबाला डिस्टलरी की मिली है। पुलिस ने मामले में भादसं की धारा 420, 483, 34, 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि शराब को बहादुरगढ़ से लेकर आए थे और दिल्ली के पंजाब बाग में लेकर जाना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
---
कंटेनर के आगे दूध का स्टीकर लगाकर शराब लेकर जा रहे चालक-क्लीनर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने शराब मालिक का नाम बताया है। शराब मालिक व संबंधित डिस्टलरी की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।

खरखौदा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के आरोप में काबू किए चालक-क्लीनर पुलिस टीम के साथ।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें