फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम चुनाव के परिणाम आज, मतगणना केंद्र से 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

Wed, 30 Dec 2020 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
बीट्स कॉलेज के मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए लगाई गईं टेबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर निगम बनने के पांच साल बाद बुधवार को शहर को पहली सरकार मिल जाएगी। मोहाना के बिट्स कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में बुधवार को निगम चुनाव की मतगणना होनी है। मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सके, इसके लिए हर राउंड में ऑब्जर्वर एक ईवीएम के वोटों की जांच करेंगे। मेयर व हर वार्ड के पार्षद पद के लिए मतगणना पूरी करने के बाद दोपहर तीन बजे तक फैसला आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि निगम चुनाव की मतगणना के लिए 30 दिसंबर को प्रात: 7:30 बजे मेयर व पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। एक स्ट्रांग रूम में मेयर व दूसरे स्ट्रांग रूम में पार्षद पदों की ईवीएम रखी गई हैं। दोनों स्ट्रांग रूम मजबूत सुरक्षा घेरे में है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था भी की गई है।


मतगणना केंद्र के पास भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी
डीसी श्याम लाल पूनिया ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह मतगणना केंद्र के पास भीड़ न करें। मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ राउंडवाइज की जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान व्यक्ति किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहकर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखें। जिस प्रकार निगम चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है, उसी प्रकार से मतगणना भी व्यवस्थित ढंग से करवाई जाएगी।

 

                                                बीट्स कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मी। 

विज्ञापन

 

निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी ले जा सकेंगे मोबाइल
मतगणना केंद्र में केवल निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को ही मोबाइल लेकर जाने की अनुमति रहेगी। अन्य कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र हॉल में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। मतगणना केंद्र को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही है। मतगणना के दौरान मार्ग पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। सभी वाहनों की जांच की जाएगी। गोहाना व सोनीपत आने-जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग रहेगा। मतगणना केंद्र की 200 मीटर की परिधि में बिना वैध पत्र के किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा।

मतगणना केंद्र की 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई
डीसी ने मतगणना केंद्र की 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। इस परिधि में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। सुरक्षा कारणों के चलते इस परिधि में व मतदान केंद्र के अंदर लाइट्रर, माचिस, सिगरेट, ब्लेड, चाकू और किसी भी प्रकार का तरल केमिकल, मोबाइल, सेल्युलर फोन, कॉर्डलेस फोन, वॉकी-टॉकी, वायरलेस सेट, वॉच पेजर, बेल्ट, की रिंग, पैन, पेंसिल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें