फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ वार्डों की हद में हुआ बदलाव, प्रशासक ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वार्डबंदी की अधिसूचना जारी होने के बाद आई आपत्तियों पर गौर करने के बाद प्रशासन ने कुछ बदलाव पर अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि कौन से इलाके हटाए या शामिल किए गए हैं, उसके बाद पुख्ता जानकारी अंतिम अधिसूचना के बारे में पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि गृह सचिव की ओर से दो दिन के भीतर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। तीन हफ्ते पहले जारी वार्डबंदी की अधिसूचना पर 150 से ज्यादा आपत्तियां आई थीं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा आरडब्ल्यूए ने भी कई सारे सवाल खड़े किए थे। उसके बाद कुछ बदलाव किए गए, जिन्हें मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आपत्ति आने के बाद डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने हदबंदी समिति को दोबारा से कुछ इलाकों में सर्वे करने के आदेश दिए थे। जानकारी के अनुसार, समिति ने सेक्टर-38 वेस्ट, मनीमाजरा मॉर्डन हाउसिंग कांप्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 व अन्य कुछ सेक्टरों का दौरा किया था और इन वार्डों के इलाकों को बदलने का सुझाव दिया था। डीसी की सहमति के बाद आखिरी मंजूरी के लिए फाइल प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भेजी गई थी। मंगलवार को उन्होंने भी इन बदलाव को मंजूर कर दिया। जानकारी के अनुसार इन बदलावों का असर वार्ड की संख्या पर नहीं पड़ेगा। नगर निगम के अगले चुनाव 35 वार्ड पर ही होंगे। अगले कुछ दिनों में इसको लेकर गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उसके बाद महिला और रिजर्व कैटेगरी के लिए वार्ड रिजर्व होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद सभी 35 वार्ड के ड्रा निकाले जाएंगे। ऐसे में कोई भी वार्ड महिला और रिजर्व कैटेगरी के लिए रिजर्व हो सकता है। इसके साथ ही सात महिला और छह रिजर्व कैटेगरी के वार्ड बनने की उम्मीद है, जहां से जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवार नहीं बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें