फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के आवेदन का आज अंतिम दिन

Mon, 30 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में स्नातक व स्नातकोत्तर में आवेदन करने की प्रक्रिया का 30 जून को अंतिम दिन रहेगा। विद्यार्थी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dcrustm.ac.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विज्ञान के विद्यार्थी अब कंप्यूटर, जैव चिकित्सा, प्रबंधन व इलेक्ट्रॉनिक्स के लघु कोर्स कर सकेगें। इससे उनको स्वयं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुसार तैयार करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के अंदर बहुमुखी प्रतिभा देखने को मिलेगी।
पहले विद्यार्थी केवल अपने विषय से संबंधित रोजगार में ही आवेदन कर पाते थे, क्योंकि उनके पास दूसरे विषय का ज्ञान नहीं होता था। लघु कोर्स करने से उन्हें सुगमता से रोजगार मिल सकेगा। विश्वविद्यालय में पहले की अपेक्षा रिसर्च पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लंबे समय तक औद्योगिक प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। इसका लाभ उन्हें प्लेसमेंट के समय में मिलेगा। खेल सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। दाखिले के लिए https://dcrustmadm.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें