फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्ण पदक विजेता तीन महिला पहलवानों का किया स्वागत

Mon, 30 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के युद्धवीर
विज्ञापन
सोनीपत। पंचकूला में हुई राज्यस्तरीय अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत की महिला पहलवानों ने ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 23 जून तक खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई थी। सोनीपत के ककरोई रोड पर स्वर्ण पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गोहाना की रहने वाली स्नेहा ने 53 किलो भारवर्ग, गांव फरमाणा माजरा की नैंसी ने 55 किलो भारवर्ग और रोहतक जिले के गांव समचाना निवासी साक्षी ने 59 किलो भारवर्ग में पदक जीते हैं। तीनों महिला पहलवान ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में अभ्यास कर रही हैं।
प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में स्नेहा ने पानीपत की पहलवान को 10-0 के स्काेर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। नैंसी ने हिसार की पहलवान को 10-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। वहीं, साक्षी ने भिवानी की पहलवान को चित करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

स्नेहा व नैंसी पहले भी कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। पहलवान स्नेहा ने 2023 में पंचकूला में हुए खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल पुणे में हुई सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। नैंसी वाराणसी में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
नैंसी और साक्षी जयपुर में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित हो चुकी हैं। उम्मीद है कि दोनों महिला पहलवान इन स्पर्धाओं में पदक जीतेंगी। तीनों महिला पहलवानों को अखाड़ा पहुंचने पर संचालक देवीसिंह पहलवान, हिंद केसरी युद्धवीर पहलवान, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, कुलदीप नाहरी, नवीन पटवारी, राममेहर खरब, विकास दहिया, प्रशिक्षक सीमा राणा, समीक्षा राणा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें