सोनीपत। शहर के विकास नगर में किराए पर रही विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में ही किराए पर रह रहे विवाहिता के परिजनों को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस पति के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला हाथरस के गांव बसई फिलहाल विशाल नगर में किराए पर रहने वाली नित्रावती ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी रुकमेश (27) की शादी नौ साल पहले यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव महाड़पुर निवासी सुशील के साथ हुई थी। उसकी बेटी रुकमेश व सुशील में अक्सर अनबन रहती थी और कहासुनी होती रहती थी। सुशील नशे आदी है। बुधवार शाम को भी रुकमेश के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। जिलपर उसकी बेटी ने रात को अपने कमरे में छत में लगे हुक में चुनरी से फंदा लगा लिया। देर रात उन्हें मामले का पता लगा। जिस पर रात सवा 12 बजे पुलिस को अवगत कराया गया। जिस पर सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने नित्रावती के बयान पर उसके दामाद सुशील के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन-
विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। उसकी मां के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।