फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 11 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के खरखौदा में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सवार य - फोटो : परसेपुरवा में घर की दहलीज तक पहुंचा पानी।
विज्ञापन
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देश की स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और महान विभूतियों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। यह यात्रा भाजपा कार्यालय रोहतक रोड से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अनेक स्थलों पर पहुंची जहां महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत विधायक पवन खरखौदा ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि देश के सैनिकों, बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। स्वतंत्रता हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह उनका सम्मान करे और आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना जगाए।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक परिवार अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए। जागृति स्थल पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें