संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव फाजिलपुर के पास दो महिलाओं को बेसुध कर तीन युवक सोने की बालियां व चांदी की चेन चोरी ले गए। होश में आने पर महिलाओं को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
खान कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि कॉलोनी की रहने वाली भारती के साथ सेक्टर-17 स्थित संस्थान में काम करती हैं। वह दोनों सुबह नौ बजे पैदल ही घर से जा रही थी। जब वह गांव फाजिलपुर के पास पहुंची तो उन्हें तीन युवक मिले। युवकों ने उनसे बालाजी मंदिर जाने का रास्ते पूछा। रास्ता पूछने के बाद वह उनके पीछे-पीछे चलने लगे। इसी बीच आरोपियों ने उनके ऊपर कोई पदार्थ डाल दिया जिससे दोनों बेसुध हो गई। महिलाओं ने बताया कुछ देर बाद जब होश आया तो उनके गले से चांदी की चेन व कानों से सोने की बालियां चोरी मिली। उन्होंने अपने परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम सीसीटीवी की मदद से वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगी रही हैं। इस तरह की वारदात लगातार सामने आ रही है। पुलिस इस तरह की वारदात करने वालों का सुराग लगाने में जुटी है। इस तरह की ज्यादातर वारदात महिलाओं के साथ ही की जा रही हैं।