फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लूटपाट करने घर में घुसे तीन युवक बाइक छोड़कर भागे

Mon, 11 May 2026 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की मां के शोर मचाने पर आरोपी मोबाइल फोन ही लूट कर भागे
विज्ञापन


रात दो बजे घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी

मुरथल। गांव मुरथल में देर रात किराना दुकानदार के घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश तीन बदमाश युवक को डराकर मोबाइल छीन ले गए। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मुरथल निवासी अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं। वह 10 मई की रात करीब दो बजे घर में सो रहे थे। घर में उनकी मां रीना भी मौजूद थीं। इस दौरान तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुने और उनके मुंह पर चाकू रखकर दबोच लिया। रुपये के बारे में पूछताछ करते हुए तलाशी लेने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित के के अनुसार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसी बीच आवाज सुनकर उनकी मां की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाने शुरू कर दिया। गली में लोगों की हलचल बढ़ती देख वह भाग गए। एक साथी को सुनील के नाम से पुकार रहे थे। घबराहट में आरोपी अपनी बाइक और चप्पल छोड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें