फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं करवाने व पैसे हड़पने का आरोप

Mon, 11 May 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव भोगीपुर निवासी महिला ने प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं करवाने, पैसे हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना गन्नौर में शिकायत दी है। पूजा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि गन्नौर निवासी राजकुमार, राजीव और कविता ने 18 जून 2024 को 100 वर्ग गज प्लाॅट का फुल पेमेंट एग्रीमेंट किया था। महिला का आरोप है कि आरोपियों को अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों और नकद के माध्यम से कुल 14 लाख 50 हजार रुपये दिए गए थे। एग्रीमेंट के अनुसार जरूरत पड़ने पर रजिस्ट्री करवानी थी, लेकिन कई बार कहने के बाद भी आरोपी टालमटोल करते रहे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी इसी प्रकार पैसे लिए हैं। पीड़िता ने पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने राजकुमार, राजीव और कविता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें