फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक ड्राइवर पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव आहुलाना चीनी मिल के पास शुक्रवार रात ट्रक ड्राइवर पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल गोहाना में भर्ती कराया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले के गांव मातण निवासी अजीत ने बताया कि 16 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह ट्रक में जुलाना के एक गोदाम से गेहूं भरकर झुंडपुर जा रहे थे। आहुलाना चीनी मिल के पास पहुंचने पर सड़क पर तीन युवकों को नशे की हालत में चलते देखा।
युवकों को रास्ते से हटने के लिए कहते हुए ट्रक की गति थोड़ी धीमी की तो एक युवक खिड़की खोल ली जबकि दो ट्रक के सामने खड़े हो गए। अजीत के अनुसार काले कपड़े पहने एक युवक ने ट्रक में चढ़कर उस पर चाकू से दो-तीन वार किए। उसने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें गोहाना सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर कलां रेफर कर दिया गया। एएसआई विनोद ने कहा कि बयान दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से दो चोटें लगी पाई गईं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें