फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिम संचालक से मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिम संचालक के साथ मारपीट करने और जिम के बाहर ईंट व बिट्टों से तोड़फोड़ करने के मामले में शहर थाना गोहाना पुलिस ने तीन आरोपियों जींद फिलहाल गोहाना निवासी मोहित, सुमित और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कथूरा फिलहाल महम रोड निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने महम रोड पर जिम खोल रखी है। 14 दिसंबर को छह-सात युवक आए और जिम के बाहर ईंट व बिट्टों से तोड़फोड़ करने लगे । उन पर भी जानलेवा हमला किया। लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी वहां से भाग निकले मगर सुमित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियोंं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने तीन आरोपियों मोहित, सुमित और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बिट्टे को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियोंं को अदालत मेंं पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें