फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन सड़कों की 1.87 करोड़ रुपये से की जाएगी मरम्मत

Sun, 01 Feb 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रभड़ा से लाठ जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बरोदा हलके की तीन सड़कों की 1.87 करोड़ रुपये से मरम्मत की जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर इसके लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

निजामपुर माजरा से गुमाना सड़क, पुट्ठी से बली ब्राह्मणान व रभड़ा से लाठ वाया बली ब्राह्मणान सड़क काफी समय से टूटी हुई है। इन सड़कों पर गड्ढे ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरोदा हलके के विभिन्न गांवों के लोग सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। यहां के विधायक इंदुराज नरवाल भी सड़कों को बनाने के लिए आवाज उठा चुके हैं। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूर होने के बाद बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें