फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वच्छता की अलख जगाने के लिए स्कूलों में चलेगा अभियान

Sun, 01 Feb 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गुड़ मंडी के पास सड़क की सफाई कराते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छता की अलख जगाने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह बात निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने हर शनिवार स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत पुरानी तहसील से कालूपुर चुंगी तक चलाए गए सफाई अभियान के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने सिटी थाना परिसर में जमा कूड़ा उठवाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षित करना आवश्यक है। यही विद्यार्थी भविष्य में चलकर स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे अभियानों में भाग ले सकेंगे और गंदगी फैलाने वालों को शर्मिंदा करके स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगे।
उन्होंने दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा सड़क निगम की गाड़ियों में डालने की अपील की। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, निवर्तमान पार्षद अतुल जैन, मुकेश , ब्रह्म प्रकाश, सुनीता कालूपुर, मनोज गुप्ता, सूरज राय जैन अधिवक्ता, वीरेश शांडिल्य, मनोज गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें