फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए तीन परिजन भी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मेन बाजार के जिस व्यक्ति की कोरोना की आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार की तीन लड़कियां भी संक्रमित मिली हैं। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गए पांच सैंपलों में से संक्रमित की पत्नी और भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार जानकारी लेने पर पता चला है कि संक्रमित मिला व्यक्ति रविवार को किसी रिश्तेदार को दिल्ली के एयरपोर्ट पर छोड़ने गया था और वहां से वापसी के बाद उसे बुखार हुआ।
विज्ञापन

गोहाना में करीब दो माह से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिल रहा था। रोजाना की रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी, लेकिन वीरवार को मेन बाजार निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए पांचों परिजनों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। यह सैंपल संक्रमित की पत्नी, उसकी बेटी, भाई और भाई की दोनों बेटियों के थे। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलीं। इनमें से एक संक्रमित की अपनी बेटी है और दो उसकी भतीजी हैं। इस पर डॉ. चक्रवर्ती शर्मा की टीम संक्रमितों के घर पहुंची। टीम को परिवार ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति अपने रिश्तेदार को छोड़ने 21 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था। वहां से लौटने पर उसे सोमवार और मंगलवार को बुखार रहा। तब उसने अपनी आरटीपीसीआर जांच का सैंपल खुद अस्पताल में पहुंचकर दिया था।
संक्रमित ने लगवा रखी थीं दोनों डोज
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह के अनुसार संक्रमित मिले व्यक्ति और निगेटिव आए उसकी पत्नी व भाई ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं। उनके अनुसार पड़ोस में रहने वाले जिन भी लोगों में कोरोना के लक्षण मिलेंगे, उन सबकी आरटीपीसीआर जांच होगी। इसके अलावा जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवा रखी होगी, उन्हें वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें