सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बहालगढ़ की इंदिरा कॉलोनी निवासी निगम उर्फ निशु, सौरभ और दिल्ली के आजादपुर निवासी सूचित है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी शिवम ने बहालगढ़ थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। शिकायत में उसने बताया था कि 11 जुलाई को कंपनी के बाहर से उसका अपहरण कर दूसरी फैक्टरी में ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके हाथ-पैर बांधकर कपड़े उतारे गए और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामले में पहले आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया था। अब तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।