फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में नहीं बन पाई तीन किमी लंबी मलिकपुर-सनपेड़ा सड़क

विज्ञापन
अधूरे पड़े मलिकपुर-सनपेड़ा मार्ग से गुजरते बाइक सवार। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव मलिकपुर से सनपेड़ा मार्ग का निर्माण दो साल में पूरा नहीं हो पाया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) के अधिकारियों की लापरवाही के कारण मार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा है। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सड़क बनाने व उसके चौड़ीकरण का टेंडर मार्च, 2020 में हुआ था। 78.97 लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण किया जाना है, लेकिन ठेकेदार अब तक सड़क पर पत्थर ही डलवा पाया है। सड़क नहीं से रोजाना मलिपकपुर, रामनगर व सनपेड़ा के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल त्यागी, श्रीओम त्यागी, बिनेश त्यागी, सोहन लाल आदि ने बताया कि गांव से रामनगर और सनपेड़ा को जोडने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बार-बार गुहार लगाने के बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मार्च, 2020 में सड़क को दोनों ओर से चौड़ा करने का टेंडर आवंटित किया गया। उस समय ग्रामीणों को आस जगी कि अब जल्द ही सड़क का कायाकल्प हो जाएगा और इससे रामनगर व सनपेड़ा की जाने वालों को राहत मिल सकेगी। इस सड़क से रामनगर-धतूरी रोड या बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में काम करने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग दोपहिया वाहनों से जाते-आते हैं। गन्नौर जाने और तीनों गांवों को जोडने के लिए लोग इस मार्ग का प्रयोग करते है। खेतों की ओर जाने वाले किसानों को भी परेशानी हो रही है। टेंडर होने के बाद से काफी दिन तक काम ही शुरू नहीं हुआ। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर खोदाई कर पत्थर बिछाकर छोड़ दिए हैं। इन पत्थरों के कारण ग्रामीणों और ड्यूटी पर जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रोजाना टायरों में हो रहे पंक्चर
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पत्थर बिछने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साइकिल और दोपहिया वाहनों में पत्थरों के रोजाना पंक्चर हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में पत्थरों के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने अधिकारियों से जल्द ही सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है। मलिकपुर, ताजपुर, जैनपुर समेत अन्य गांवों के किसान गेहूं लेकर सनपेड़ा खरीद केंद्र पर जाते है, लेकिन मलिकपुर-सनपेड़ा मार्ग का निर्माण नहीं होने से किसानों को और परेशानी होगी।
विज्ञापन

तारकोल का ऑर्डर दिया
ठेकेदार विकास अत्री ने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण श्रमिक नहीं मिलने से निर्माण में देरी हुई है। शुक्रवार को सड़क बनाने के लिए तारकोल के ड्रमों का ऑर्डर दे दिया है। गुजरात से अगले सप्ताह तक तारकोल आ जाएगा। इसके बाद जल्द ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ठेकेदार को जल्द सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए है। सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। सनपेड़ा खरीद केंद्र शुरू होने से पहले मलिकपुर-सनपेड़ा मार्ग का निर्माण कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को खरीद केंद्र तक आने-जाने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रमेशचंद्र देशवाल, एक्सईएन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें