फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल विवि के तीन जिम्नास्ट एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित

Mon, 08 Sep 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई के तीन जिम्नास्ट एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए हैं। इससे विश्वविद्यालय के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कार्यक्रम से जुड़े खिलाड़ी राहुल, सागर और सचिन का चयन गोवा में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन एक्रोबेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

तीनों खिलाड़ियों ने हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए थे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उनका चयन राष्ट्रीय टीम के शिविर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ी अब नागपुर में आयोजित प्री-एशियन चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गए हैं। खिलाडिय़ों की रवानगी के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने उनकी तैयारी का जायजा लिया।
उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सही समय पर सही मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से ही प्रतिभाएं निखरती हैं। हमारे विद्यार्थियों का यह चयन न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें