फोटो 13- सोनीपत के भरतपुरी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।
- फोटो : संवाद
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से तुलसी पूजन कर प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी पालीवाल धर्मशाला, प्रभु नगर, गुड़ मंडी, ब्रह्म नगर, विशाल नगर होते हुए वेस्ट रामनगर स्थित भागवत तत्व दास के निवास पर संकीर्तन व भंडारे के साथ संपन्न हुई।
हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। इस्कॉन प्रवक्ता रघु कुमार दास ने बताया कि इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से 15 से 21 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
कथा का समय शाम 6:30 से रात 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद प्रतिदिन भंडारा लगाया जाएगा। कथा की शुरुआत 15 सितंबर को सुबह 10 बजे गोपी मंदिर से कलश यात्रा निकालकर की जाएगी।
कलश यात्रा भरतपुरी, कृष्णा नगर, गांधीनगर, गुड़ मंडी से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न होगी। संकीर्तन में युग धर्मदास, शांत नरसिंह दास, शालिग्राम दास, कृष्ण कुमार गर्ग, सुंदर सिंह, बसंत, श्याम सिंह रावत, कृष्ण पांचाल, नरेश, वंदना, सुनीता, शिवानी, लक्ष्मी मौजूद रही।