फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमए हिंदी की टॉप-20 सूची में जीवीएम की तीन छात्राएं शामिल

Sat, 21 Mar 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट सूची में स्थान पाने वाली जीवीएम की छात्राओं के साथ प्राचार्य व अन्य
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्रा आंचल ने विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है। आंचल सहित काॅलेज की तीन छात्राओं ने हिंदी के परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय की टॉप-20 सूची में नाम दर्ज करवाया है। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने एमए हिंदी के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हिंदी की विभागाध्यक्ष डाॅ. वंदना मलिक ने बताया कि आंचल के अलावा चहक ने पांचवां, मनीषा ने 16वां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. स्पाह की अगुवाई में मैरिट प्राप्त करने वाली छात्राओं का कालेज में अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर डाॅ. सुशीला, डाॅ. नीति, डाॅ. संगीता व वीना ने भी छात्राओं को बधाई दी। वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा घोषित बीबीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणामों में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्रा योजना दहिया ने विश्वविद्यालय स्तर पर छठा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रवीण शर्मा व प्राध्यापिकाओं आस्था बतरा, संगीता शर्मा व अर्चना खुराना ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें