फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएच-44 पर ट्राले से टकराई स्कूटी, दिल्ली के तीन दोस्तों की मौत

Tue, 06 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत में नांगल खुर्द के पास हुए हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 पर बनी जाम की स्थिति। स - फोटो : katra news
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-44 पर गांव नांगल खुर्द फ्लाईओवर के ऊपर सोमवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के तीन युवकों की मौत हो गई। युवकों की स्कूटी आगे ट्रॉला में जा टकराई जिससे दो दोस्तों की मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। मरने वाले युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। तीनों दोस्त पराठा खाने के लिए मुरथल आ रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली के कृष्णा विहार निवासी मयंक, उनका दोस्त दीपक व प्रतीक स्कूटी पर सवार पर दिल्ली से मुरथल की तरफ आ रहे थे। जब वह नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी आगे ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो मयंक व दीपक की मौके पर मौत हो चुकी थी। हादसे में प्रीतक घायल थे। उन्हें मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया जहां पर उनकी भी मौत हो गई। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। काफी प्रयास के बाद मृतकों की पहचान हो सकी। पुलिस तीनों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था मयंक
हादसे का शिकार हुए मयंक के पिता विजय शर्मा दिल्ली में कारोबारी हैं। मयंक उनके इकलौते बेटे थे। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मयंक की एक बहन है।
हादसे के बाद लग गया जाम
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दिल्ली-पानीपत मार्ग पर यातायात रुक गया। करीब 30 मिनट तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर थाना में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें