फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक के जनता दरबार में आईं 120 फरियादें, 80 मौके पर हल

Tue, 06 Jan 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर में अपने कार्यालय में जनता दरबार में आए फरियादियों से बात करते विधायक देवेंद्र कादियान। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक 6 घंटे में शहर और क्षेत्र के गांवों से 120 फरियादें आईं। इनमें से 80 को मौके पर ही हल कर दिया गया। बाकी के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जनता दरबार में पांची जाटान के सुभाष ने बताया कि दो माह पूर्व बहालगढ़ पुल पर एक स्कॉर्पियो की टक्कर से उनके बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस अब तक आरोपी चालक का सुराग नहीं लगा पाई है।
विधायक ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। ग्यासपुर और चटिया औलिया की ग्राम पंचायतों ने जोहड़ की रिटेनिंग वॉल, सामुदायिक केंद्र, गली निर्माण और पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांगों का पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें