फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर: NH-44 पर डिवाइडर से टकराई कार, दो नर्सिंग अफसरों समेत तीन दोस्तों की मौत

Tue, 14 Jun 2022 09:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली के रहने वाले चार दोस्त सोनीपत के मुरथल में घूमने और ढाबे पर खाना खाने आए थे। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और तीन दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में एनएच-44 पर भिगान के पास देर रात एक ट्रक की टक्कर से असंतुलित हुई एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो दिल्ली के अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी और एक छात्र था। जबकि गंभीर रूप से घायल उनका दोस्त डीटीसी में चालक है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मुरथल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक मृतक युवक के मामा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पश्चिम विहार दिल्ली निवासी कुलदीप दहिया ने बताया कि उनका भांजा सेक्टर-24 रोहिणी निवासी गौरव (28) अपनी ब्रेजा कार में अपने दोस्त नांगल ठाकरान निवासी जितेंद्र (28), अंकित (22) और गौरव पुत्र रमेश के साथ मुरथल खाना खाने गए थे। यहां से खाना खाकर रात करीब 12 बजे भिगान टोल से दिल्ली की तरफ यू टर्न लेकर मुड़ने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

इसके कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार रोहिणी निवासी गौरव चला रहा था। मेरी कार उनकी कार से पीछे थी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मुरथल थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को कार से निकाला और नागरिक अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र, अंकित और भांजे गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल नांगल ठाकरान निवासी गौरव पुत्र रमेश की हालत गंभीर होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिला कराया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक गौरव के मामा के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

भिगान टोल पर देर रात सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल है। शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस भिगान टोल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक चालक का पता लगाया जा सके। -निरीक्षक सुमित कुमार, प्रभारी, मुरथल थाना, सोनीपत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें