सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें निवर्तमान प्रधान अनिल ढुल के साथ पिछली बार दूसरे स्थान पर रहे कमल हुड्डा फिर मैदान में हैं। वहीं तीसरा नामांकन अजय दहिया ने किया है।
सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी पवन दहिया ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। उनके साथ इंद्रजीत खोखर, वीरेंद्र नैन, विकास कुंडू, गौरव शर्मा व कुलभूषण चौधरी सहायक चुनाव अधिकारी हैं। उन्होंने पूरी पारदर्शिता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। प्रधान व उप प्रधान पद के लिए तीन-तीन, सचिव पद के लिए चार, खजांची और सह सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को छटनी व नामांकन वापसी होगी। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
किस पद के लिए किसने किया नामांकन
-प्रधान पद के लिए : अनिल ढुल, अजय दहिया व कमल हुड्डा
-उप प्रधान पद के लिए : अमित कुमार मलिक, सोनू भारद्वाज व कुलदीप दहिया
-सचिव पद के लिए : संदीप खर्ब, रजनीश मलिक, रविंद्र कुमार शर्मा व अंकित त्यागी
-सह सचिव पद के लिए : कीर्तिका व स्वाति वशिष्ठ
-खजांची पद के लिए : प्रदीप व प्रवीन कुमार ढिल्लो
-
नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सोमवार को छंटनी व नामांकन वापसी का दिन है। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से करवाई जा रही है। सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
पवन दहिया, चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन सोनीपत