फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीआरपीएफ जवान की हत्या के तीन आरोपी काबू

Sat, 02 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 16: सोनीपत के गोहाना थाना पुलिस की गिरफ्त में सीआरपीएफ जवान की हत्या के आरोपी। स्रोत पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेड़ी दमकान में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनका चालान कर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

28 जुलाई की रात सीआरपीएफ जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही सीआरपीएफ जवान कृष्ण की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। हत्या को लेकर कृष्ण के पिता बलवान ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस का बताया था कि उनके बेटे कृष्ण की कांवड़ लाते समय रास्ते में निशांत व अजय निवासी गांव खेड़ी दमकन से कहासुनी हो गई थी।
इसी विवाद के चलते निशांत व अजय उपरोक्त ने रंजिशन उनके बेटे कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस की चार टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं थीं। अब सीआईए गोहाना की टीमों ने इस मामले में सागर, प्रवीन व मोहित निवासी गांव खेड़ी दमकन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर मुख्य आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। विवेचना पूरी कर आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें