फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 8.10 लाख ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली टीडीआई के रेजीडेंट को बिटकॉइन, गोल्ड, क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 8.10 लाख रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ स्थित गांव दाबोटा निवासी बिजेंद्र, संदीप कुमार व गुरनाम सिंह हैं।
विज्ञापन


टीडीआई टस्कन सिटी कुंडली निवासी ध्रूप झा ने 19 फरवरी को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 10 सितंबर, 2024 को उनके पास 12 अंक के विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें ट्रेडिंग सीखने का झांसा दिया था। कॉल करने वाले ने खुद को विदेशी कंपनी क्वानीटम कैपिटल का फाइनेंशियल एडवाइजर बताया था। आरोपी ने उन्हें ट्रेडिंग सिखाने व हर माह 70 से 80 फीसदी कमाई का झांसा दिया था। बिटकॉइन, गोल्ड, क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग करने के लिए कहा था।
उन्होंने उनके कहने के अनुसार रुपये लगा दिए थे। वह उनसे 8.10 लाख रुपये ले चुके हैं। उन्हें बताया था कि आपकी राशि 2.05 करोड़ हो चुके हैं। उन्हें रुपये निकालने के लिए पांच लाख का इंश्योरेंस कराने या आयकर जमा करने या स्टांप ड्यूटी देने के लिए कहा गया था। उन्हें बताया गया था कि आपका रुपया यूके के एचएमआरसी विभाग में चला गया था। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि फर्जी वेबसाइट बनाकर उनके साथ ठगी की गई है। तब पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


अब साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार की टीम में शामिल एएसआई नवीन ने बिजेंद्र, संदीप कुमार व गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरनाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें