फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों से लूटपाट में तीन आरोपी दबोचे, 7.11 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-12 बाईपास पर हुई लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सेक्टर-12 बाईपास पर साईं मंदिर के पास नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों पर हमला कर लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनदहाड़े कारिंदों पर डंडे से हमला कर 19.62 लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। आरोपियों को गन्नौर के नीलकंठ ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से सात लाख 11 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। तीनों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी नवीन ने 2 मई को पुलिस को बताया था कि वह ब्रिंक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में नकदी संग्रह करता है। उसके साथ उनके गांव का शशि कुमार भी लगा हुआ है। दोनों पर हमला कर 2 मई को कंपनी का 19.62 लाख रुपये लूटे गए थे। वारदात को तीन बदमाशों ने डंडों से हमला कर अंजाम दिया था। वह वसुंधरा गार्डन के सामने एक डिलिवरी कंपनी से भी 3.62 लाख रुपये लेकर आए थे। वहां से निकलकर कुछ दूर चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक आरोपी की पहचान हो गई थी। वह पुरखास का रहने वाला प्रशांत था। आरोपी उसी डिलिवरी कंपनी में एक साल पहले सात-आठ माह नौकरी कर चुका था। उसको पता था कि नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों के पास सोमवार को 20-25 लाख रुपये का कलेक्शन होता है। उसने ही लूट की साजिश रची थी।
आईपीएस दीप्ति गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लूट के बाद सदर थाना, सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने गन्नौर के नीलकंठ ढाबे में किराए पर कमरा लेने के बाद ठहरे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान पुरखास गांव के प्रशांत, तिहाड़ कलां के सहदेव उर्फ गुठा और खेवड़ा के हर्ष उर्फ हन्नी के रूप में हुई। आरोपियों से 7.11 लाख रुपये बरामद किए गए। जांच में पता लगा कि घटना के बाद आरोपी यहां से भागकर हरिद्वार व देहरादून में रहे। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

फुटबॉल का खिलाड़ी रहा है प्रशांत
लूट का मास्टरमाइंड प्रशांत फुटबॉल का खिलाड़ी रहा है। प्रशांत की टीम ने फुटबॉल के कई मुकाबले जीते हैं। वहीं उसका साथी तिहाड़ कलां का सहदेव उर्फ गुठा पहले भी कुछ मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ दो मामले सदर थाने में दर्ज हैं। पुलिस उसकी क्राइम हिस्ट्री की जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें