फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार को सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बिलबिलान निवासी शराब ठेकेदार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने गांव भैंसवाल कलां के एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। इसके अलावा उसका गांव में ही शराब का ठेका भी है। उसने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर अकाउंट बना हुआ है। इसी पर गांव भैंसवाल कलां निवासी नवीन उर्फ छोटा की भी आईडी बनी हुई है। आशीष का आरोप है कि नवीन पिछले तीन दिन से आईडी पर लाइव होकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
आशीष के अनुसार उसके दोस्त गांव भालोठ निवासी रोहित की मौत करीब 15 दिन पहले हुई थी। उसके बारे में भी नवीन ने उसे आईडी पर लाइव आकर कहा था। उसने उसे रोहित की तरह मारने की धमकी दी है। इससे पहले 8 अगस्त को भी नवीन ने उसे 10 दिन के अंदर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें