फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सीआईए-2 सोनीपत टीम ने मादक पदार्थ तस्करी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत जिले के गांव पसीना निवासी दिनेश है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

15 मार्च को सीआईए-2 टीम ने एसआई राजबीर के नेतृत्व में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा के पास जांच के दौरान एक डस्टर गाड़ी में से 101 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया था। गाड़ी में सवार गांव नूरनखेड़ा निवासी हरिओम व सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी में शामिल आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें