भिवानी ब्रांच नहर की टूटी पटरी को देखते लोग। संवाद
गोहाना। गांव धनाना के नजदीक भिवानी ब्रांच नहर टूट गई। इससे करीब 70 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। पता चलने पर लोगों ने उसे बंद करने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर बरोदा हलका विधायक इंदुराज नरवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने बताया कि भिवानी ब्रांच नहर की पटरी कमजोर हो गई है, लेकिन विभाग की तरफ से मरम्मत का काम नहीं किया गया। अब बहाव के चलते धनाना गांव के नहर टूट गई। इससे करीब 70 एकड़ फसल डूब गई। ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याएं बताईं और उनका समाधान करवाने की मांग की। वही मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर के पानी को कम कराकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
जिस जगह पर नहर टूटी है वह सिंचाई विभाग गोहाना के क्षेत्र में नहीं है। जिन किसानों के खेत में पानी भरा है उनका समाधान करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।-पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना।