फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सागर हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :14: सोनीपत के गांव भिगान में हुई युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के स
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भिगान में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव टिकौला गढ़ी का रहने वाला शानू है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव भिगान निवासी साहिल ने पुलिस को बताया था कि उनको 19 जून को सूचना मिली थी कि उनके भाई सागर का शव गली में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। उनकी बहन ने बताया कि रात को सागर के मोबाइल पर हैप्पी की कॉल आई थी। सागर का मोबाइल घर पर ही था। उसने कॉल रिसीव की तो हैप्पी ने सागर के बारे में पूछा था। बहन ने बताया कि उसने हैप्पी से कहा था कि सागर गांव में ही कहीं गया है। बाद में उन्हें पता लगा कि गांव भिगान का हैप्पी और प्रमेंद्र उर्फ निखिल व टिकौला गढ़ी निवासी शानू ने सागर को हैप्पी के घर पर शराब पिलाई थी। इसके बाद लात-घूंसे मार कर उन्हें घायल कर गली में डाल दिया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हैप्पी और प्रेमेंद्र उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी शानू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें