फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से साढ़े पांच लाख रुपये और आभूषण ले गए चोर

Thu, 21 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव भिगान स्थित घर से चोर साढ़े पांच लाख रुपये व 15 तोले के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए नकदी रखी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव भिगान निवासी रविंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत शुगर मिल में काम करते हैं। उन्होंने गन्नौर में दुकान खरीदी है। दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने साढ़े पांच लाख रुपये घर पर लाकर रखे थे। यह रुपये बेड की दराज में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात पत्नी राजेश व युवक शुभम घर पर सो रहे थे। तडक़े तीन बजे उनकी पत्नी उठी तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ था। पत्नी ने उन्हें मामले से अवगत कराया। जब उन्होंने जांच की तो चोर कमरे में डबल बेड के दराज में रखे साढ़े पांच लाख रुपये व करीब 15 तोले के आभूषण चोरी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें