फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मनीषा को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन, गोराना रोड पर लगाया जाम

Thu, 21 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :32: सोनीपत के गांव किलोहडद में कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर आक्रोशित युवाओं बुधवार को सोनीपत में रेलवे रोड से सुभाष चौक तक प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन व सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, महिलाओं ने गोहाना रोड बाईपास पर जाम लगाकर रोष जताया। गांव किलोहड़द में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला।

शहर में युवाओं ने बुधवार की सुबह जुलूस निकालकर भिवानी पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हाथों में मनीषा को इंसाफ मिले लिखे पोस्टर भी थाम रखे थे। युवाओं ने कहा कि मनीषा को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के बावजूद अब तक पीड़िता के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे कड़े कदम उठाए जाएं जिससे भविष्य में किसी और मनीषा के साथ ऐसी घटना न हो।

दोपहर सवा 12 बजे मयूर विहार की महिलाओं और पुरुषों ने गली नंबर 25 के सामने गोहाना रोड बाईपास पर जाम लगाकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनीषा को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है और प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है।
महिलाओं का कहना था कि जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मनीषा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर मार्ग रोक दिया। जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने सड़क पर पेड़ और अन्य अवरोधक रखकर जाम किया था। सूचना मिलते ही दोपहर करीब एक बजे सिटी थाना प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
महिलाओं ने कहा कि मनीषा के परिवार पर पुलिस प्रशासन दबाव बना रहा है। अगर यह मामला किसी नेता की बेटी का होता तो कार्रवाई हो चुकी होती। मनीषा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मामले में दोषियों को फांसी दी जाए। उनका कहना था कि जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलेगा रोष जारी रहेगा।
विज्ञापन



कैंडल मार्च निकाला

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गांव किलोहड़द में कैंडल मार्च निकाला गया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोष जताया। उनका आरोप था कि मामले में असफलता को छुपाने के लिए जानबूझकर आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। पुलिस हत्यारों को पकडकऱ उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस दौरान जसवंत, संदीप, प्रदीप, कुलदीप, राजेश, महाबीर, सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें