सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में घर के बाहर खड़ी कार की डिग्गी खोलकर चोर 4 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस का दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के तिमारपुर निवासी अनिल गुप्ता ने बताया कि वह अपने बेटे अक्षय के साथ सेक्टर-14 स्थित चाचा के घर आया था। बेटे को वहां छोड़कर वह अपनी बहन के घर सेक्टर-12 में चला गया। उसने कार को घर के बाहर ही खड़ा कर दिया। जब वह आधा घंटा बाद बाहर आया तो कार की डिग्गी खुली हुई थी। उसने जांच की तो कार की डिग्गी में रखा 4 लाख रुपये की नकदी से भरा ब्राउन रंग का बैग गायब मिला। उसने आसपास पता किया, लेकिन बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।